- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: 10 घरों में...
मध्य प्रदेश
MP News: 10 घरों में सेंध लगाने वाला चोर गिरफ्तार, जेवरात बरामद
Sarita
17 Jun 2025 10:07 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की माधवनगर थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ा है जो एक साल से लगातार सूने घरों में चोरी कर रहा था. गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोहर सेन है जो नानाखेड़ा, उज्जैन का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात के साथ ही 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. मनोहर सेन ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि उसने माधवनगर थाना क्षेत्र में 8 बड़ी चोरियां की हैं. पिछले एक साल से सेठीनगर, उदयन मार्ग, रेवेन्यू कॉलोनी और कोठी रोड क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों के पीछे भी उसका ही हाथ है|
वह सूने घरों की रेकी करता था और मौका पाकर ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. 13 जून 2025 को मंडीदीप (जिला रायसेन) में उसके किराए के मकान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोरी और सेंधमारी के 18 मामले पहले से दर्ज हैं. वह निगरानीशुदा आदतन अपराधी है. पुलिस अब आरोपी से यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
TagsMPचोरगिरफ्तारthiefarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





