मध्य प्रदेश

MP News: दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी, फैली सनसनी

Sarita
28 April 2025 10:41 AM IST
MP News: दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी, फैली सनसनी
x
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानगंज कस्बे में चोरी की बड़ी वारदात हुई है. दिनदहाड़े चोर बस स्टैंड के पास स्थित एक घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर गायब हो गए हैं. सुल्तानगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने दोपहर में शिक्षक योगेंद्र सिंह राजपूत के सूने घर को निशाना बनाया. वारदात को अंजाम देने के बाद जब चोर साड़ी के सहारे छत से नीचे उतर रहा था, तभी सामने के घर के एक व्यापारी की नजर चोर पर पड़ी. व्यापारी ने लाल शर्ट पहने चोर को देखा और आवाज लगाई|
लेकिन तब तक चोर भाग चुका था. चोरी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने व्यापारी की निशानदेही के आधार पर लाल शर्ट पहने चोर की तलाश शुरू कर दी है. चोरी हुए सामान में सोने का हार, सोने की चेन, चूड़ियां, अंगूठी, चांदी की पायल और करीब 5 हजार रुपए नकद शामिल हैं|
सुल्तानगंज पुलिस इस मामले में अज्ञात चोर की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही चोर को पकड़ने का दावा कर रही है.घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस मामले में कोई जानकारी मिले तो वह पुलिस को सूचित करें। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा और चोरी गया माल बरामद कर लिया जाएगा।
Next Story