मध्य प्रदेश

MP News: तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी

Sarita
2 July 2025 4:44 PM IST
MP News: तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी
x
MP News: राजधानी के सुभाष नगर ओवरब्रिज पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे के दोनों टायर अलग हो गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है और इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर के बाद कार के पुर्जे सड़क पर बिखर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस अब कार चालक की हालत और घटना के अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर ओवरब्रिज की सुरक्षा और तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण के मुद्दे को उजागर कर दिया है।
Next Story