- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: तेज रफ्तार का...
मध्य प्रदेश
MP News: तेज रफ्तार का कहर, बस की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Sarita
27 Feb 2025 11:29 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सड़क पर बेलगाम यात्री बसों के कहर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. पुनासा रोड पर सुलगांव में यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है. घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है. सुलगांव के नायरा पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है. धनगांव पुलिस के मुताबिक बस मूंदी से सनावद होते हुए ओंकारेश्वर जा रही थी. उधर, ग्राम मसलई निवासी देवी सिंह मानकर का पुत्र जितेंद्र बाइक से अपने गांव लौट रहा था|
इसी दौरान पेट्रोल पंप के सामने बस ने जितेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है. बस को जब्त कर थाने में खड़ा किया गया है. बता दें कि 22 फरवरी को सुलगांव में ट्रेलर और बोलेरो कार की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई थी. यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
TagsMPबसचपेटमौतMPbushitdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





