- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News : निर्माणाधीन...
मध्य प्रदेश
Mp News : निर्माणाधीन तोरण द्वार का छज्जा गिरा, तीन मजदूर घायल
Sarita
13 Feb 2026 10:35 AM IST

x
Mp News : रतलाम जिले के सैलाना में कालिका माता मंदिर मार्ग पर निर्माणाधीन तोरण द्वार का छज्जा अचानक गिरने से तीन मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा कन्या शाला के पास करीब 15 लाख रुपये की लागत से स्वागत द्वार का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य ठेकेदार संजय धाकड़ के माध्यम से चल रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 12 से 15 मजदूर बीम में सीमेंट-कंक्रीट भरने का काम कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि बीम आधे से अधिक भर चुका था, तभी सेंटिंग का संतुलन बिगड़ गया और छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। उस समय तीन-चार मजदूर ऊपर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि नीचे अधिक लोग मौजूद नहीं थे। पास ही पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित है।हादसे में जावरा निवासी 55 वर्षीय मिस्त्री प्रकाश पुत्र हीरालाल बंजारा, बद्धापूरा खुर्द निवासी 35 वर्षीय मांगीलाल पुत्र मोहन निनामा और 22 वर्षीय गोवर्धन पुत्र बद्री निनामा घायल हुए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर किया गया।
सूचना मिलते ही एसडीएम तरुण जैन और तहसीलदार कुलभूषण शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर नाराजगी जताई। संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश पटेल ने भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
TagsMpनिर्माणाधीनतोरणछज्जागिरातीनघायलMP: An under-construction archway collapsedinjuring three workers. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





