- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बिजली के खंभे...
मध्य प्रदेश
MP News: बिजली के खंभे से करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत
Sarita
8 May 2025 8:20 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में बिजली के खंभे में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। नाबालिग की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना खंडवा जिले के पीपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम पाडल्या की बताई जा रही है। जहां सुबह 10 बजे 17 वर्षीय विजय पुत्र भैयालाल बकरियां चराने के बाद मोहल्ले में लगे लोहे के खंभे के संपर्क में आ गया। खंभे में करंट प्रवाहित था जिससे विजय को जोरदार झटका लगा। ग्रामीण उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विजय की मौत के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश जताया और बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्राम पाडल्या के पूर्व सरपंच शिवलाल ने बताया कि वह काफी समय से बिजली कंपनी से शिकायत कर रहे हैं कि खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा है, इसे ठीक कराया जाए लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। लाइनमैन भी गांव में कभी-कभार ही आते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsMPबिजलीखंभेकरंटकिशोरमौतMPelectricitypoleelectric currentteendeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





