- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: निजी स्कूल...
मध्य प्रदेश
MP News: निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत
Sarita
11 July 2025 9:23 AM IST

x
MP News: देवास शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका राजकुमारी (40 वर्ष), पत्नी जेबराज एस, निवासी बीएनपी कॉलोनी, रोजाना की तरह सुबह करीब 7.30 बजे दोपहिया वाहन से कॉन्वेंट स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान उज्जैन चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
TagsMPशिक्षिकामौतMPteacherdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





