मध्य प्रदेश

MP News: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी एसयूवी, आठ लोगों की मौत, छह घायल

Sarita
23 April 2025 7:17 AM IST
MP News: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी एसयूवी, आठ लोगों की मौत, छह घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक एसयूवी पुल से सूखी नदी में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11 बजे नोहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास हुआ। पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एसयूवी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल से सूखी सुनार नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
हादसे के शिकार सभी लोग जबलपुर के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे और एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे। सभी दो अलग-अलग वाहनों में सवार थे। इनमें से एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए बातचीत की जा रही है।
Next Story