- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: नवविवाहिता की...
मध्य प्रदेश
MP News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप
Sarita
23 March 2025 12:22 PM IST

x
MP News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के लालपुर गांव में 20 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. महिला की पहचान अंजू के रूप में हुई है, जो गिरवर का पुरा की रहने वाली थी. अंजू की शादी लालपुरा निवासी उम्मेद सिंह से हुई थी. शादी के कुछ महीने बाद से ही वह ससुराल में परेशान रहने लगी थी. यह घटना शनिवार की है, रविवार को पोरसा में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है|
पुलिस मामले की जांच कर रही है, महिला के परिजनों का आरोप है कि अंजू की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है. महिला के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले अंजू को लगातार परेशान कर रहे थे, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है|
TagsMPनवविवाहितामौतमायकेआरोप MPnewly married womandeathher parentsallegationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





