मध्य प्रदेश

MP News : ट्रैक्टर से स्टंटबाजी पड़ी महंगी जुलूस के दौरान खाई पलटी

Sarita
31 Aug 2025 9:45 AM IST
MP News : ट्रैक्टर से स्टंटबाजी पड़ी महंगी जुलूस के दौरान खाई पलटी
x
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बारात के दौरान एक ट्रैक्टर पर सवार व्यक्ति गाने की धुन पर अपने ट्रैक्टर को तेज गति से चला रहा था। यह स्टंट ट्रैक्टर चालक को उस समय महंगा पड़ गया जब स्टंट के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। चालक के साथ ट्रैक्टर में करीब 6 लोग सवार थे। गनीमत रही कि ट्रैक्टर पलटने से कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि अगर ट्रैक्टर पलटने की बजाय असंतुलित होकर बारात की ओर होता तो शायद इस घटना में जानमाल का नुकसान हो सकता था।
उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में भगवान देवनारायण की बारात बड़ी धूमधाम से निकाली जा रही थी। भीमाखेड़ा से शुरू होकर बारात घोसला रोड होते हुए महिदपुर थाने के सामने पहुंची। भगवान देवनारायण की इस बारात में गुर्जर और गारी समाज के करीब 600 से 700 लोग शामिल हुए। जैसे ही यह जुलूस घोसला रोड स्थित महिदपुर थाने के सामने पहुंचा तो एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक स्टंट करना शुरू कर दिया। हालात ये थे कि ट्रैक्टर चालक डीजे और बैंड की धुन पर तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था।
थोड़ी ही देर में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। जिस समय ट्रैक्टर पलटा, उस समय उसमें चालक समेत 6 लोग सवार थे। घटना के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। यही वजह रही कि समाजजनों ने तुरंत ट्रैक्टर को सीधा कर दिया। इसे भगवान देवनारायण की कृपा ही कहेंगे कि स्टंटबाजी की इस घटना के दौरान ट्रैक्टर पलटने के बाद भी चालक समेत 6 लोग सुरक्षित रहे। किसी को चोट तक नहीं आई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह एक सामाजिक मामला है, इसलिए इसकी कोई शिकायत नहीं की गई है।
Next Story