मध्य प्रदेश

MP News: स्कूल गया छात्र अचानक नदी में कूदा, तलाश जारी

Sarita
20 July 2025 12:32 PM IST
MP News:  स्कूल गया छात्र अचानक नदी में कूदा, तलाश जारी
x
MP News : मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक छात्र ने नदी में छलांग लगा दी। घटना भिंड जिले के फूफ थाना क्षेत्र के डिडी गांव के पास क्वारी नदी पर बने पुल की है, जहां भानपुरा गांव का 12वीं का छात्र आशुतोष भदौरिया घर से यह कहकर निकला था कि वह फूफ स्कूल पढ़ने जा रहा है, लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने स्कूल में फोन किया तो पता चला कि वह स्कूल ही नहीं पहुंचा।
फिर पता चला कि क्वारी नदी पर बने पुल पर सफेद रंग के जूते और एक बैग मिला है, तो परिजनों ने जाकर देखा तो पता चला कि बैग छात्र आशुतोष भदौरिया का है। छात्र के नदी में कूदने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद मामला दो थानों के बीच होने के कारण फूफ और देहात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया, एसडीआरएफ की टीम कुंवारी नदी पर पहुंची और आशुतोष भदौरिया को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक लापता छात्र आशुतोष भदौरिया का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
Next Story