मध्य प्रदेश

MP News: 50 फीट ऊंचे पुल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

Sarita
31 March 2025 10:07 AM IST
MP News: 50 फीट ऊंचे पुल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या
x
MP News: दमोह कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना अंतर्गत घाट पिपरिया गांव में रविवार की दोपहर 12वीं के 17 वर्षीय छात्र ने 50 फीट ऊंचे पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने जब पत्थरों पर शव देखा तो तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देखकर रोने लगे। घटना का कारण अज्ञात है। परिजन भी घटना से सदमे में हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले को जांच में लिया है। मृतक 17 वर्षीय कृष्णा पुत्र हरवंश अहिरवार निवासी घाट पिपरिया कक्षा 12वीं का छात्र है और तीन दिन पहले उसकी परीक्षाएं खत्म हुई थीं। रविवार की दोपहर उसने घाट पिपरिया के ब्यारमा नदी के पुल से नीचे छलांग लगा दी। पुल के नीचे पानी नहीं था, सिर्फ पत्थर थे।
जिससे नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे कूदते देखा और जब तक वे पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुम्हारी पुलिस और परिजनों को दी। यह सुनते ही परिजन सदमे में आ गए और मौके पर पहुंचकर बेटे के शव को गोद में रखकर रोने लगे। परिजनों के मुताबिक उन्हें भी घटना की जानकारी नहीं है। वे भी इस बात से हैरान हैं कि बेटे ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया।
गांव वाले भी घटना के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं। कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि 12वीं में पढ़ने वाला छात्र खेत से घर आया था और उसने हार्वेस्टर का पैसा भी दे दिया था, लेकिन अचानक वह पुल पर पहुंचा और छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Next Story