मध्य प्रदेश

MP News: मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Sarita
4 July 2025 11:23 AM IST
MP News: मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
x
MP News: सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदिया में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास जंगल में एक महिला का मानव कंकाल मिला. यह इलाका गांव की बस्ती से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है. ग्रामीण जब जंगल की ओर गए तो उन्होंने मानव हड्डियां बिखरी देखीं. सिर का हिस्सा और पैर की हड्डी करीब 30 मीटर की दूरी पर मिली, जिससे किसी अनहोनी की आशंका गहरा रही है. कंकाल के पास एक साड़ी, पेटीकोट और 6 साइज की चप्पल मिली है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंकाल किसी महिला का हो सकता है. गांव में यह खबर फैलते ही पूरे करौंदिया में सन्नाटा पसर गया|
ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सेमरिया थाना प्रभारी केदार परौहा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी केदार परौहा ने बताया कि हमें ग्रामीणों से सूचना मिली है. फिलहाल हम पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते. प्रथम दृष्टया यह मानव कंकाल किसी महिला का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि इसके आसपास महिला से संबंधित सामान मिला है। इसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया है, जो कंकाल और उसके आसपास मौजूद साक्ष्यों की बारीकी से जांच करेगी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत कैसे हुई और उसकी पहचान क्या है।
Next Story