मध्य प्रदेश

MP News: चलती कार का स्टेयरिंग लॉक , दो महिलाओं की मौत

Sarita
10 April 2025 8:51 AM IST
MP News: चलती कार का स्टेयरिंग लॉक , दो महिलाओं की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के पांढुर्ना तहसील के जटलापुर के पास बुधवार दोपहर भीषण हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया, जिससे कार 4 बार पलटी खाते हुए खेत की बाउंड्री में जा घुसी. इस भीषण हादसे में कार में सवार महिला उछलकर 15 फीट दूर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई| दूसरी ओर कार में दबने से एक अन्य महिला की भी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार के 6 लोग पारिवारिक समारोह के चलते महाराष्ट्र के वरुड़ से पांढुर्ना आ रहे थे. लेकिन जटलापुर के पास चलती कार का स्टेयरिंग अचानक लॉक हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी|
इस हादसे में 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि सभी घायलों को डायल हंड्रेड और एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पांढुर्ना लाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है|
Next Story