मध्य प्रदेश

MP News: बंद कमरे में बेड पर मिली स्टाफ नर्स की सड़ी-गली लाश

Sarita
2 March 2025 8:41 AM IST
MP News: बंद कमरे में बेड पर मिली स्टाफ नर्स की सड़ी-गली लाश
x
MP News : बैतूल जिले के अंबेडकर वार्ड बसंत पेट्रोल पंप के पास स्थित एक मकान में महिला की सड़ी-गली लाश मिली है। शव 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। आसपास के लोगों को जब तेज बदबू आने लगी तो मोहल्ले के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया, अंदर का नजारा बेहद खौफनाक था। महिला वंदना छत्रपाल का शव सड़ी-गली अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था, जिस पर कीड़े गिरे हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका वंदना छत्रपाल आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी। 21 फरवरी से वह ड्यूटी पर नहीं आई थी। मोहल्ले के लोगों ने भी बताया कि वह अकेली रहती थी।
शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत 5-6 दिन पहले हुई होगी। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वंदना छत्रपाल शादी के कुछ महीने बाद ही पति से अलग हो गई थी। उसकी एक बेटी थी, जिसने लॉकडाउन के दौरान आत्महत्या कर ली थी। इस दुखद घटना के बाद वह बिल्कुल अकेली रह गई थी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह मौत स्वाभाविक है, आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Next Story