- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: तेज रफ्तार...
मध्य प्रदेश
Mp News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी,तीन लोगों की मौत
Sarita
9 Feb 2026 6:48 AM IST

x
Mp News: मध्य प्रदेश के रीवा में तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। साथ में छोटा बेटा भी था और एक महिला रिश्तेदार थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि ऑडी कार लगभग 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भाग रही थी। हादसे के बाद कार में सवार लोग फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।घटना रीवा के रायपुर कर्चुलियांन थाना क्षेत्र की है। यहां रीवा-प्रयागराज नेशनल हाइवे में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक और कार के परखच्चे उड़ वहीं हादसे मे बाइक सवार तीनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
दर्दनाक हादसा रीवा से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर कोष्टा जियुला मोड़ के पास हुआ। वहीं हादसे के बाद ऑडी कार डिवाइडर से जा टकराई। दिल दहला देने वाले इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के बाद से ऑडी कार में सवार लोग मौके से लापता हैं, जिनकी तलाश पुलिस टीम कर रही है।घटना की सूचना स्थानीय लोगो के द्वारा पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पंचनामा कार्रवाई कर तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दीं गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतक चचाई के रहने वाले हैं और रिश्तेदारो के यहां बेटे की शादी का कार्ड बाटने के लिए जा रहे थे। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है।
TagsMpकारबाइकटक्करतीनमौत MPcarmotorcyclecollisionthreedeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





