- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: रफ्तार ने ली...
मध्य प्रदेश
MP News: रफ्तार ने ली ASI की जान, ट्रक ने बाइक को बुरी तरह मारी टक्कर
Sarita
18 April 2025 6:29 AM IST

x
MP News : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सागर हाईवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोल ढाबा के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, इस हादसे में बड़ागांव थाने में पदस्थ एएसआई की मौत हो गई है. आपको बता दें कि होमगार्ड रईस गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है. दोनों पुलिसकर्मी बड़ागांव थाने की तरफ जा रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए|
उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एएसआई नाथूराम कौल की मौत हो गई. घायल नगर सैनिक रईस की हालत गंभीर है. वहीं पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है, लेकिन ड्राइवर अभी भी फरार है, घटना की सूचना मिलने पर एसपी मनोहर मंडलोई जिला अस्पताल पहुंचे|
TagsMPASIजानट्रकबाइकटक्करMPlifetruckbikecollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





