मध्य प्रदेश

MP News: बेटा मांग रहा था अपना हक, पिता ने मारी गोली, जानें क्या है पूरा मामला

Sarita
26 Jun 2025 12:58 PM IST
MP News: बेटा मांग रहा था अपना हक, पिता ने मारी गोली, जानें क्या है पूरा मामला
x
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक पिता ने अपने बेटे पर गोली चला दी. बताया जा रहा है कि बेटा पिता से अपना हक मांग रहा था. पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. घायल युवक सीधे थाने पहुंचा, पुलिस ने युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. यह घटना माढ़ोताल थाना अंतर्गत शिव धाम नगर इलाके की है|
घायल युवक का नाम आकाश है और आकाश ने कुछ समय पहले अपने पिता पर हमला करने का आरोप लगाया था. युवक ने उस समय भी पुलिस से शिकायत की थी. आरोपी ने 2012 में अपनी पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली थी. बेटा संपत्ति में अपना हक मांगने पिता के पास गया था. आरोपी पिता लगातार उस पर पुराना केस वापस लेने का दबाव बना रहा था. माढ़ोताल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
Next Story