मध्य प्रदेश

MP News: बेटे ने की पिता की हत्या, जानिए पूरा मामला

Sarita
25 March 2025 10:23 AM IST
MP News: बेटे ने की पिता की हत्या, जानिए पूरा मामला
x
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम महुमंडली में एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के मुताबिक, बहू से अवैध संबंध के शक के चलते हुए झगड़े के बाद बेटे ने गुस्से में पिता पर चाकू से हमला कर दिया। गहरे जख्म होने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। एएसपी मनोहर सिंह बारिया ने बताया कि महुमंडली में कालू बामनिया की हत्या की सूचना पर रविवार रात बिस्टान थाना पुलिस पहुंची थी।
परिजनों की शिकायत पर मृतक के बेटे मुकेश को हिरासत में ले लिया है। प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध के चलते हत्या का लग रहा है। मृतक के छोटे बेटे अजय ने पुलिस को बताया कि बड़े भाई मुकेश को पिता पर बहू से अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर रविवार रात दोनों में कहासुनी हुई और मुकेश ने पिता कालू पर चाकू से हमला कर दिया। एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच की जा रही है।
Next Story