- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बेटे ने लिया...
मध्य प्रदेश
MP News: बेटे ने लिया पिता की मौत का बदला,अंधे कत्ल का खुलासा
Sarita
19 March 2025 6:36 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना में 13 मार्च को एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी. पन्ना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने अब इस मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि पड़ोसी ने जादू-टोना के शक में युवक की हत्या की थी. युवक को शक था कि उसके पिता की मौत मृतक द्वारा जादू-टोना करने से हुई है. इसी बात का बदला लेने के लिए उसने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से खून से सनी कुल्हाड़ी जब्त कर ली है|
पन्ना पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि 13 मार्च 25 को थाना प्रभारी शाहनगर को ग्राम तिदुनी में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली. घटना की जांच करने के लिए थाना प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां देखा गया कि मृतक रामनरेश प्रजापति का शव उसके निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर पड़ा हुआ था. घटना स्थल एवं शव की स्थिति को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि में सोते समय मृतक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी है।
शिकायत के आधार पर शाहनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मामले में साइबर सेल पन्ना से मदद ली गई और आरोपियों की तलाश की गई। मामले में मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एक संदेही हरवान सिंह को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई।
जिस पर हरवान सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना का कारण बताते हुए उसने बताया कि उसके पिता की मृत्यु 12 मार्च 2025 की शाम को हो गई थी, जो मृतक रामनरेश प्रजापति द्वारा जादू टोना के कारण हुई होने का संदेह है। इसी का बदला लेने के लिए रात्रि में जब रामनरेश प्रजापति अपने निर्माणाधीन मकान में सो रहा था, तब उसके गले पर धारदार हथियार कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
TagsMPबेटेपितामौतबदलाकत्लखुलासा MPsonfatherdeathrevengemurderrevealedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





