- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: गंगा नदी...
मध्य प्रदेश
MP News: गंगा नदी में गिरने के बाद से सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता,परिजनों का बुरा हाल
Sarita
20 Oct 2025 8:49 AM IST

x
MP News: मध्यप्रदेश के पृथ्वीपुर नगर के होनहार सॉफ्टवेयर इंजीनियर हेमंत सोनी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। चार दिन पहले उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित बजरंग सेतु पुल से गंगा नदी में गिरने के बाद से हेमंत लापता हैं। घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद रेस्क्यू टीम को युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। हेमंत के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार लगातार ऋषिकेश में डटे हुए हैं और अपने बेटे की तलाश की गुहार लगा रहे हैं।
हेमंत के परिवारजन और पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील की है कि वे उत्तराखंड सरकार से बातचीत कर नदी में लापता युवक की खोज तेज कराएं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उत्तराखंड प्रशासन से राहत और बचाव कार्य को और तेज करने की मांग की है।
ऋषिकेश पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में खोज अभियान चला रही है, लेकिन अब तक हेमंत का कोई सुराग नहीं लग पाया। नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने हेमंत की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना करते हुए प्रशासन से सर्च ऑपरेशन में ड्रोन और गोताखोरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
TagsMPगंगा नदीसॉफ्टवेयर इंजीनियरलापताMPGanges Riversoftware engineer missing जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





