- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News : मामुलिया...
मध्य प्रदेश
MP News : मामुलिया विसर्जन के दौरान 6 बच्चियां डूबी,रेस्क्यू जारी
Sarita
22 Sept 2025 10:10 AM IST

x
MP News : दतिया जिले के सेंवढ़ा कस्बे के प्रसिद्ध सनकुआ धाम में रविवार सुबह मामुलिया विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सिंध नदी में नहाते समय छह बच्चियां डूब गईं। स्थानीय निवासियों की त्वरित कार्रवाई से पांच बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक अभी भी लापता है। एक अन्य बच्ची की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के समय सेंवढ़ा वार्ड क्रमांक 11 की खटीक समाज की कुछ बच्चियां मामुलिया विसर्जन के लिए घाट पर आई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि सिंध नदी के इस घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। आपदा प्रबंधन दल के केवल दो सदस्य ही मौजूद थे, और पेट्रोल की कमी के कारण वहाँ खड़ा स्टीमर चालू नहीं हो सका।
घटना के बाद, स्थानीय लोगों के विरोध के लगभग तीन घंटे बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँचा, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सनकुआ धाम पर हर साल बारिश के मौसम में ऐसी दुर्घटनाएँ होती हैं। पिछले तीन महीनों में ही यहाँ छह से सात घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई स्थायी इंतजाम नहीं किए गए हैं। एएसपी सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि लापता बच्ची की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। बचाव अभियान जारी है।
Next Story





