मध्य प्रदेश

MP News: बहन इस हालत में मिली, परिजन रह गए हैरान

Sarita
19 March 2025 9:11 AM IST
MP News: बहन इस हालत में मिली, परिजन रह गए हैरान
x

MP News: मध्य प्रदेश के विदिशा के कुरवाई से सनसनीखेज मामला सामने आया है. उमरछा गांव में 18 वर्षीय युवती का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला. शव के हाथ पर नस काटने के निशान हैं. वहीं मृतका के भाइयों के बयान के बाद मामला हत्या या आत्महत्या में उलझ गया है. मृतका के परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त उन्होंने गांव के ही युवक मुबारिक खान को उसके घर से भागते हुए देखा था|

युवती के भाई लकी ने बताया कि भाग रहे युवकों से उनकी हाथापाई हुई थी. हाथापाई के बाद जब उसने घर में जाकर देखा तो उसकी बहन फंदे से लटकी मिली. उसके हाथ पर नस काटने के बड़े-बड़े घाव दिखाई दे रहे थे. आनन-फानन में परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद मर्ग दर्ज कर मामला जांच में लिया है|

Next Story