मध्य प्रदेश

MP News: गंगा स्नान कर लौटते समय दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत

Sarita
7 Jun 2025 7:55 AM IST
MP News: गंगा स्नान कर लौटते समय दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा के सोहागी घाटी में हुए एक दर्दनाक हादसे में सात लोगों की जान चली गई. घटना में चार लोग एक ही परिवार के हैं, जो गंगा स्नान कर लौट रहे थे. तभी एक ट्रक ऑटो पर पलट गया और ये दुखद हादसा हुआ. शुक्रवार को सभी का अंतिम संस्कार किया गया. दरअसल, ये पूरी घटना 4 जून की है. प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे एक श्रद्धालु के ऑटो पर सीमेंट की सीट से लदा ट्रेलर पलट गया|
इस दुखद हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. जान गंवाने वालों में रामजी जायसवाल, उनकी पत्नी पिंकी जायसवाल, बेटा शिवम जायसवाल और पिता हीरालाल जायसवाल, चार लोग एक ही परिवार के हैं. इसके अलावा तीन लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. शुक्रवार को जब परिवार के चारों सदस्यों के शव अंतिम संस्कार के लिए गृह गांव भमरा पहुंचे तो हर आंख नम हो गई. गांव में एक साथ चार शव देख हर कोई दुखी था. गुरुवार की भोर में सभी ने गंगा में डुबकी लगाई. उसके बाद सभी अपने गांव
मऊगंज
जिले के भमरा गांव के लिए रवाना हो गए|
ऑटो गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सोहागी घाटी पहुंचा था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे सीमेंट शीट से भरे ट्रक को ओवरटेक करते समय गड्ढे की वजह से ट्रक ऑटो पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल दो और लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
Next Story