मध्य प्रदेश

MP News: ससुर और दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से फैली सनसनी

Sarita
22 March 2025 9:13 AM IST
MP News: ससुर और दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से फैली सनसनी
x
MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में ससुर और दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. दोनों घर पर बात करते-करते बेहोश हो गए. परिजन दोनों को तुरंत अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को जांच में ले लिया है. दरअसल घटना बैतूल जिले के ग्राम तरोदा बुजुर्ग की है. जहां ससुर और दामाद शराब पीने के लिए गांव में गए थे. दोनों ने गांव में जी भरकर शराब पी वे गांव से लौटे और घर पर कुछ देर बातचीत भी की. बताया जाता है कि बात करते-करते दोनों (ससुर और दामाद) बेहोश हो गए|
दोनों को तुरंत मुलताई ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही एसपी और मुलताई थाना स्टाफ गांव पहुंचा. लोगों से पूछताछ की गई और बयान भी लिए गए. बातचीत में शराब के जहरीली होने या शराब में जहर मिलाकर उन्हें दिए जाने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story