- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: सड़क पर बछड़े...

x
MP News: शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के मुख्य डाकघर के सामने सड़क किनारे 6 माह के बछड़े का कटा हुआ सिर पड़ा देखा गया। इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर राहगीरों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। शिवसेना नेता ने इस घटना को जिले में तेजी से बढ़ रही गौ तस्करी और मांस के कारोबार से जोड़ते हुए कहा कि यह किसी संगठित अपराध का हिस्सा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व गायों को मारकर उनके शरीर के अंगों को अलग-अलग फेंक देते हैं, जो न केवल अमानवीय है बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य भी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बछड़े के सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया है। थाना प्रभारी उस स्थान पर गहन तलाशी कर रहे हैं, जहां से धड़ बरामद हो सके।
Next Story





