- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: होटल में 19...
मध्य प्रदेश
MP News: होटल में 19 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी
Sarita
5 July 2025 6:43 AM IST

x
MP News: छतरपुर जिले के खजुराहो के एक होटल में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव डायमंड होम स्टे के कमरा नंबर 203 में फंदे से लटका मिला। निशा 30 जुलाई को स्वामी विजय प्रजापति के साथ होम स्टे में आई थी। होटल संचालक के चाचा मोहन रजक ने बताया कि दोनों ने आईडी जमा कराकर कमरा बुक कराया था।
जानकारी के मुताबिक निशा प्रजापति गुनौर क्षेत्र की रहने वाली है, जिसका अजयगढ़ क्षेत्र निवासी स्वामी विजय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। दोनों तीन रात होटल में रुके थे। गुरुवार शाम को स्वामी विजय खाना लेने की बात कहकर निकला और वापस नहीं लौटा। रात करीब 12 बजे युवती (निशा) के भाई ने होटल स्टाफ को फोन किया। उन्होंने आत्महत्या की जानकारी दी। होटल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।
TagsMPहोटलयुवतीशवसनसनीMPhotelgirldead bodysensation जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





