मध्य प्रदेश

MP News: स्कूल जा रही बस पलटी, मची चीख-पुकार

Sarita
11 Oct 2025 12:59 PM IST
MP News: स्कूल जा रही बस पलटी, मची चीख-पुकार
x
MP News: जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कि सभी बच्चों को मामूली चोटें आईं और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि बस आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर भीकनगांव के ज्ञानदीप स्कूल जा रही थी। गोविंदपुरा के पास चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई।घटना के बाद, ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत भीकनगांव अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच शुरू कर दी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बस तेज गति से चल रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। वे मांग कर रहे हैं कि प्रशासन भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्कूल बसों पर कड़ी निगरानी रखे।
Next Story