- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: रेत माफिया का...
मध्य प्रदेश
MP News: रेत माफिया का पर्दाफाश,नदियों से लाखों का अवैध दोहन
Sarita
24 Nov 2025 8:51 AM IST

x
MP News:मध्य प्रदेश में नदियों से रेत के अवैध उत्खनन का मामला लगातार गंभीर रूप ले रहा है। सूत्रों के अनुसार रेत माफियाओं द्वारा एक-एक डंपर की रॉयल्टी ली जाती है, जबकि सात डंपर बिना रॉयल्टी के चोरी कर लिए जाते हैं। इससे राज्य को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है और पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
बालाघाट निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजा लिल्हारे ने सिवनी मीडिया से बात करते हुए कहा कि उगली रेत खदान में हुई गोलीकांड जैसी घटनाओं के पीछे रेत माफियाओं की भूमिका है। उनका आरोप है कि अवैध उत्खनन में सरकारी मशीनरी और प्रभावशाली लोग खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार रेत दोहन से, नदियों का प्राकृतिक प्रवाह बिगड़ रहा है, जलस्तर तेजी से घट रहा है। नदी किनारे की जमीन और जंगल क्षेत्र नुकसान झेल रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि वर्ष 2025 में बालाघाट जिला जल अभाव ग्रस्त जिला घोषित किया गया है, जो आने वाले समय में जल संकट की चेतावनी है।
राजा लिल्हारे का कहना है कि रेत माफिया के मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों चुप हैं, और ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों मिलकर माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो सिवनी जिले के उगली क्षेत्र में गोलीकांड जैसी घटना टल सकती थी।स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि चाहते हैं कि अवैध उत्खनन में शामिल माफियाओं, नेताओं और अधिकारियों की जांच हो, नदी क्षेत्रों में 24×7 निगरानी, GPS सिस्टम और ड्रोन सर्वे शुरू किया जाए, पर्यावरण संरक्षण के लिए कड़े कानून लागू कर दोषियों को जेल भेजा जाए।
TagsMPरेत माफियापर्दाफाशMP sand mafia exposed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





