मध्य प्रदेश

MP News: रेस्टोरेंट में भगवा टिशू पेपर के इस्तेमाल को लेकर बवाल

Sarita
8 March 2025 12:43 PM IST
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में भगवा रंग के टिश्यू पेपर के इस्तेमाल को लेकर बवाल मच गया. मामला शहर के नामी मॉल के रेस्टोरेंट का है. जहां हाथ पोंछने के लिए भगवा रंग के टिश्यू पेपर दिए जा रहे थे. इसकी जानकारी मिलते ही करणी सेना के समर्थक लंच करने के बहाने वहां पहुंच गए. इस दौरान उन्हें भगवा रंग के टिश्यू पेपर दिए गए. टिश्यू का रंग देखकर वे भड़क गए और इसके इस्तेमाल का विरोध किया
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप राघव ने रेस्टोरेंट संचालकों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि आपकी अक्ल खराब हो गई है. कौन सा रंग रखना है? अगर रखना ही है तो हरा रंग रखो, लेकिन भगवा रंग हमारी आन-बान और शान है. उन्होंने आगे कहा कि इस बार हमने चेतावनी देकर छोड़ दिया है. अगर अब ऐसी किसी भी चीज में भगवा रंग मिला तो होटल को तहस-नहस कर दिया जाएगा और एक कंकड़ भी नहीं मिलेगा|
Next Story