- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: दिनदहाड़े...
मध्य प्रदेश
MP News: दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर लूट,बदमाशों ने बस में की फायरिंग
Bharti Sahu 2
6 Sept 2024 11:21 AM IST

x
MP News: छतरपुर में दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने बस को रुकवाया और फिर वाहन के अंदर हवाई फायर कर यात्रियों के जेवर और कैश छीनकर फरार हो गए। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह पूरी घटना राजनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह राजनगर इलाके में दो बदमाशों ने यात्री बस में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर आए बदमाशों ने बंदूक दिखाकर बस को रुकवाया, उसमें घुसे और यात्रियों से पैसे-गहने छीन लिए।
यात्रियों ने बताया कि जब अपना फोन निकाला तो बदमाश धमकी देने लगे। कहा कि अगर किसी को फोन किया तो गोली मार देंगे। इतना ही नहीं यात्रियों के विरोध करने पर बदमाशों ने कट्टे से हवाई फायर कर दिया। बस कंडक्टर के मुताबिक, लुटेरों ने कट्टे की नोंक पर लूट की और आखिरी में मेरे पास आए और खेत की तरफ भाग गए। इसके बाद हमने बस से उतरकर देखा तो उनकी बाइक वहीं खड़ी थी। हमने बाइक का नंबर नोट कर थाने में शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर यात्रियों से पूछताछ कर रही है।
TagsMPदिनदहाड़ेकट्टेनोकलूटबदमाशोंबसफायरिंग MPbroad daylightgunpointrobberymiscreantsbusfiring जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





