छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 14 नए मरीजों की पुष्टि

jantaserishta.com
6 Sept 2024 11:19 AM IST
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 14 नए मरीजों की पुष्टि
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (Swine Flu in CG) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश भर में फिर से 14 नए स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें रायपुर से 10, बीजापुर, धमतरी, महासमुंद और सारंगढ़ से एक-एक मरीज शामिल हैं. प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 316 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. फिलहाल, 112 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं 13 मरीज घर से ही होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे हैं.
प्रदेश हॉट स्पॉट बिलासपुर जिला बना हुआ है. बिलासपुर स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के अब तक 108 मरीज मिल चुके हैं. वहीं रायपुर में 85, दुर्ग में 26, जांजगीर में 20, और कोरबा में 26 मरीज मिले हैं. सभी सक्रमित मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story