- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: लूट के...
मध्य प्रदेश
MP News: लूट के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
Sarita
28 Jun 2025 7:20 AM IST

x
MP News: छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के दौरिया गांव के तीन बदमाशों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार सुबह महोबा जिले के अजनार थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में वह पुलिस की गोली से घायल हो गया। दो अन्य बदमाशों को घेर कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने इनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार 20 दिन पहले आरोपियों ने उत्तर प्रदेश में शराब की दुकान पर लाखों रुपये की लूट की थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश इनकी तलाश कर रहा था।
शुक्रवार सुबह महोबा जिले के अजनार थाना क्षेत्र के सिंगाव के जंगल में उत्तर प्रदेश पुलिस और छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र के दौरिया गांव के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और राकेश प्रजापति उर्फ रक्कू (33 वर्ष) के बाएं पैर में गोली लग गई। अन्य दो बदमाश लक्ष्मण कुशवाह (22 वर्ष) और मदन कुशवाह (31 वर्ष) मोटरसाइकिल लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 3,10,000 रुपये नकद, एक 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक काली पल्सर मोटरसाइकिल और दो नए मोबाइल फोन (कीमत करीब 45,000 रुपये) बरामद किए। पुलिस ने घायल राकेश को अस्पताल में भर्ती कराया और तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsMPलूटआरोपियोंमुठभेड़तीनगिरफ्तारMProbberyaccusedencounterthreearrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





