मध्य प्रदेश

MP News: रोड रोलर ने 10 लाख की विदेशी शराब रौंदी

Sarita
27 Jun 2025 9:55 AM IST
MP News: रोड रोलर ने 10 लाख की विदेशी शराब रौंदी
x
MP News: सीहोर में करीब 10 लाख रुपये की विदेशी शराब पर जब रोड रोलर चलाया गया तो पूरे इलाके में काफी देर तक पटाखे फूटने की आवाज सुनाई देती रही. जावर थाना परिसर में पुलिस ने यह कार्रवाई की. इस दौरान करीब 10 लाख रुपये की विदेशी शराब नष्ट की गई. दरअसल, पुलिस ने करीब 15 साल पहले 2008 में मेहतवाड़ा के पास एक वाहन में अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की ये 565 पेटियां जब्त की थीं. जिन्हें अब नष्ट कर दिया गया. शराब की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है|
जानकारी के मुताबिक, 2008 में जावर थाना पुलिस ने मेहतवाड़ा के पास बीलपान रोड से एक वाहन में अवैध रूप से ले जाई जा रही विदेशी शराब की 565 पेटियां जब्त की थीं. इनमें हेरिटेज व्हिस्की, ब्लू लेबल और पावर 5000 बीयर जैसे ब्रांड की 4916 लीटर शराब शामिल थी. मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान भी पेश किया गया। गुरुवार को जिले की जावर थाना पुलिस ने 15 साल पहले जब्त की गई 565 पेटी अवैध विदेशी शराब को विधिवत नष्ट किया।
पंचायतनामा बनाकर यह कार्रवाई जावर थाना परिसर में की गई। थाने में अवैध शराब के ऊपर जब रोड रोलर चलाया गया तो काफी देर तक पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे कई लोग थाने से आवाज आने का कारण जानने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि यहां अवैध शराब को नष्ट करने का काम चल रहा है।
Next Story