मध्य प्रदेश

MP News:सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

Sarita
13 Oct 2025 12:53 PM IST
MP News:सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की  मौत
x
MP News: जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा उमरिया से शहडोल जाने वाले मार्ग पर करकेली के पास हुआ। बताया जा रहा है कि युवक पिनौरा गाँव से उमरिया की ओर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर नौरोजाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा (पूछताछ) की कार्रवाई की। प्रारंभिक जाँच में मृतक की पहचान चपहा कॉलोनी, उमरिया निवासी सुशील सिंह बघेल (37) पुत्र बलराम सिंह बघेल के रूप में हुई है। मृतक एसईसीएल में कार्यरत था और दुर्घटना के समय किसी जरूरी काम से उमरिया जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। नौरोज़ाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के वक्त युवक कितनी तेज गाड़ी चला रहा था और टक्कर कैसे हुई।
Next Story