मध्य प्रदेश

MP News: सड़क हादसा, मक्का से भरा ट्रक खाई में गिरा, तीन की मौत

Sarita
22 Feb 2025 8:45 AM IST
MP News: सड़क हादसा, मक्का से भरा ट्रक खाई में गिरा, तीन की मौत
x
MP News: शुक्रवार शाम को रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे पर मक्का से भरा ट्रक असंतुलित होकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की दबने से मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
तालाम से गुजरात जा रहा मक्का से भरा ट्रक क्रमांक एमएच 18 बीजी 4066 शुक्रवार शाम 7 बजे ग्राम अंबाकुड़ी केदारेश्वर घाट के मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चंदू पिता नारजी मईड़ा उम्र 45 साल निवासी ग्राम इंद्रावल कला, ईश्वर पिता पुंजा मईड़ा उम्र 25 साल निवासी ग्राम कलवानी और ट्रक चालक केशरीमल पिता भीमा निवासी अंबापुरा जिला बांसवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष पिता प्रभु डाबी उम्र 25 साल निवासी अंबापुरा जिला बांसवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए, जिनकी मदद से मृतकों और घायलों को ट्रक से बाहर निकाला गया।
हादसे में घायल सुभाष डाबी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सुभाष को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक ड्राइवर थे। वे व्यापारी के लिए अनाज लोड कर रतलाम से अलग-अलग शहरों में जाते थे। मृतक चंदू मईड़ा जिस ट्रक का ड्राइवर था, उसका किराया नहीं मिलने से वह ट्रॉली में बैठकर अपने घर जा रहा था। ईश्वर भी अपने मालिक से मिलकर रतलाम से उनके साथ ही निकला था। हादसे के बाद भुट्टे की बोरियां दूर जा गिरी। करीब 200 मीटर क्षेत्र में भुट्टे बिखर गए। घटना की सूचना मिलते ही सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात सुचारू कराया, वहीं देर रात सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
Next Story