मध्य प्रदेश

MP News: सड़क हादसा, पिकअप और ऑटो की टक्कर में दस घायल

Sarita
2 May 2025 8:54 AM IST
MP News: सड़क हादसा, पिकअप और ऑटो की टक्कर में दस घायल
x
MP News: मंडला जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिकअप और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में दस लोग घायल हो गए। हादसा बम्हनी फॉरेस्ट नाका के पास उस समय हुआ जब एक पिकअप वाहन राख लेकर सिवनी से संगम की ओर जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहा ऑटो मंडला की ओर जा रहा था। अचानक दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे ऑटो पलट गया और पिकअप सड़क से नीचे खेत में जा घुसी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बम्हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में घायल हुए लोगों में मंगा निवासी कोहली मरावी (60), टाटरी निवासी यशवंत यादव (35), मंडला निवासी गाहिया उइके (50), खैरलांजी निवासी राहिया (65), धनवाही निवासी कृष्णा (44), खिमराहा निवासी शशि (40), धनपुरी निवासी सावित्री (55), टाटरी निवासी हर्षिता (15), मंजू (60) शामिल हैं। सेवाकली उइके (60)।
Next Story