- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: सड़क हादसा,...
मध्य प्रदेश
MP News: सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई,युवक की मौत
Sarita
23 Jun 2025 7:56 AM IST

x
MP News: सीधी जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई और बाइक चालक पेड़ से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई. दरअसल पूरा मामला सीधी जिले के रामपुर रोड से सामने आ रहा है, जहां रामपुर के पास तेज रफ्तार बाइक चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और पेड़ से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को 108 वाहन की मदद से सीधी जिले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बाइक चालक की मौत हो चुकी थी|
जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति का नाम धीरेंद्र सिंह बताया जा रहा है, जो ऐंठी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, वह सीधी आया हुआ था और अपने घर जा रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया और हादसे में उसकी मौत हो गई. वहीं इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया है कि जिले में तेज बारिश हो रही थी, बाइक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और बाइक चालक पेड़ से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई|
Next Story





