मध्य प्रदेश

MP News: बारिश ने मचाई तबाही, निचले इलाकों में भरा पानी, प्रशासन अलर्ट पर

Sarita
5 July 2025 8:20 AM IST
MP News: बारिश ने मचाई तबाही, निचले इलाकों में भरा पानी, प्रशासन अलर्ट पर
x
MP News: मंडला और आसपास के इलाकों में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश जारी है. जिसके चलते नर्मदा नदी समेत कई नदियां उफान पर हैं. इसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. वहीं बाढ़ के हालात को देखते हुए कई सड़कों पर आवाजाही बंद कर दी गई है. जिला मुख्यालय की बात करें तो नर्मदा नदी अपने पूरे उफान पर बह रही है. कुछ निचले वार्डों में जलभराव की स्थिति है, जिसके चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है|
निचले इलाकों में घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिसके चलते खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा है. वहीं पुल पर पानी होने के कारण मंडला से कान्हा नेशनल पार्क जाने वाला रास्ता बंद है. एसडीआरएफ और पुलिस विभाग के कर्मचारी हालात पर नजर रखे हुए हैं. मंडला जिले में 24 घंटे में 3 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है. सभी नदियां उफान पर हैं. ज्यादातर पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है. कुछ जगहों पर रेस्क्यू भी जारी है. नैनपुर, अंजनिया, करिया गांव में टीम पहुंच चुकी है. मंडला में नर्मदा उफान पर है और छोटा रपटा पुल डूब गया है। करीब दो फीट पानी भर गया है।
Next Story