- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बर्फ फैक्ट्री...
मध्य प्रदेश
MP News: बर्फ फैक्ट्री पर छापा, गंदगी के बीच चल रहा था काम
Sarita
26 March 2025 7:27 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर में बड़ी कार्रवाई हुई है. खाद्य विभाग की टीम ने बर्फ फैक्ट्री पर छापा मारा है. बताया गया कि अमानक तरीके से बर्फ बनाई जा रही थी. वहीं, रेहड़ी-पटरी वालों की दुकानों की जांच की गई और कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए गए. जबलपुर में मंगलवार को खाद्य विभाग का अमला सड़कों पर निकला. इस दौरान कई जगहों पर छापेमारी की गई. बेलबाग क्षेत्र में संचालित बर्फ फैक्ट्री पर छापेमारी की गई. जहां भारी गंदगी के बीच बर्फ बनाई जा रही थी|
खाद्य विभाग की टीम ने बर्फ को नष्ट कर दिया. इसके अलावा अन्य दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए. रेहड़ी-पटरी वालों की दुकानों की जांच की गई. इस दौरान नगर निगम की टीम भी मौके पर मौजूद रही. छापेमारी के दौरान प्रशासनिक अमले ने भी कार्रवाई की है. खाद्य अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल से रेहड़ी-पटरी वालों और पेय पदार्थों पर कार्रवाई करने के निर्देश मिले हैं. सड़क किनारे सामान बेचने वालों की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया।
TagsMPबर्फ फैक्ट्रीछापागंदगीकाम MPice factoryraiddirtworkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





