मध्य प्रदेश

MP News: भाई से हुआ झगड़ा, गुस्से में नाबालिक ने लगाई फांसी

Bharti Sahu 2
23 Oct 2024 8:51 AM IST
MP News: भाई से हुआ झगड़ा, गुस्से में नाबालिक ने लगाई फांसी
x
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला, जहां एक 13 साल की नाबालिग ने अपने भाई से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. परिजन नाबालिग को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र का है जहां एक 13 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. बताया जाता है कि नाबालिग का अपने भाई से टीवी
देखने को लेकर
विवाद हुआ था और इसी गुस्से में उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया. जिस वक्त नाबालिग ने आत्महत्या करने की कोशिश की उस वक्त उसके माता-पिता घर पर नहीं थे|
पड़ोसियों ने नाबालिग को फंदे पर लटकता देखा और गेट तोड़कर उसे नीचे उतारा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. घटना के तुरंत बाद परिजन बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि यह फांसी लगाने की घटना है. लड़की की हालत गंभीर है. उसकी जान बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं| वहीं, घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस लड़की के होश में आने का इंतजार कर रही है।
Next Story