भारत
नई नवेली दुल्हन ने चौंकाया, फेसबुक वाला प्यार पड़ा भारी
jantaserishta.com
23 Oct 2024 8:16 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
केस दर्ज.
आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले इस युवक ने सपने में भी नहीं सोचा था कि फेसबुक पर मिली जिस लड़की के साथ वह पूरी जिंदगी बिताने के सपने बुन रहा है वो उसे धोखा देकर इस तरह फरार हो जाएगी। युवक ने उस लड़की के साथ पिछले साल (2023) दिसम्बर में ही सात फेरे लिए थे लेकिन फेरे होते ही नई नवेली दुल्हनिया ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। अब वह घर के सारे जेवर लेकर फरार हो गई। दूल्हा, अपने पूरे परिवार के साथ अब पुलिस से गुहार लगा रहा है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।
लुटेरी दुल्हन का शिकार युवक आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत् का रहने वाला है। युवक ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि लड़की से उसकी पहली मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। वह लड़की बातों से प्रभावित हुआ और देखते ही देखते प्रेम जाल में फंस गया। दोनों के बीच लगातार बातें होती रहीं और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। गोरखपुर की लड़की और आजमगढ़ के इस लड़के की शादी हो गई। लेकिन सात फेरे होते ही अपनी दुल्हन का नया रूप दूल्हे को देखने को मिला। कल तक मीठी और प्यारी बातें करने वाली लड़की पत्नी बनते ही रोज झगड़े करने लगी। फिर एक दिन पूरे परिवार के जेवर लेकर फरार हो गई। लुटेरी दुल्हन के साथ उसके पिता और भाई ने भी सजिश की थी।
दूल्हे के परिवारालों का आरोप है कि लड़की ने ही फेसबुक पर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया था। दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। युवती अपने माता-पिता, भाई सहित अन्य लोगों के साथ आजमगढ़ के अतरौलिया आई। दिसंबर 2023 में अतरौलिया के लोहरा स्थित एक मैरिज हाल में दोनों की शादी हुई। शादी के बाद युवती पति के साथ उसके घर पर रहने लगी। लेकिन दो महीने बाद ही रोज झगड़े होने लगे। इसके बाद एक दिन दुल्हन परिवार की सभी महिलाओं के जेवर लेकर घर से फरार हो गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को दुल्हन, उसके पिता, भाई, मां सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





