- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बंदूकों की...

x
MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में बंदूकों की एक दुकान में सोमवार को जोरदार धमाका हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक वेल्डिंग के काम के दौरान धमाका हो गया, जिसके बाद दुकान में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक धमाके की वजह से आग लगने से दुकान के एक मालिक और एक ग्राहक समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है और इसके लाइसेंस की जांच की जा रही है। वहीं एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद दुकान में मौजूद कई लोग झुलस गए।
इसी बीच दो लोगों को झुलसी अवस्था में दुकान से बाहर निकलकर सड़क पर बदहवास हालत में भागते देखा गया। जानकारी के मुताबिक चार लोग इस घटना में झुलस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चारों घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की पहचान दुकान के मालिक यूसुफ अली (58), नाजिम हुसैन (32), शेख रफीकुद्दीन (35) और संदीप पाटीदार (35) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को इंदौर के एक अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बंदूकों की दुकान में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था, इसी दौरान धमाका हो गया, जिससे आग लग गई। उन्होंने बताया, ‘‘दुकान को सील कर दिया गया है और इसके लाइसेंस की वैधता की जांच की जा रही है। हमने दुकान में रखे आग्नेयास्त्रों को पंचनामा बनाकर अपने कब्जे में ले लिया है। दुकान के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।’’ उन्होंने बताया कि दुकान में वेल्डिंग की कुछ रॉड मिली हैं। अधिकारी ने बताया कि दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
TagsMPबंदूकोंदुकानधमाकाचारझुलसेMPgunsshopexplosionfourinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





