- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: किसान के खेत...
मध्य प्रदेश
MP News: किसान के खेत में खड़े अफीम के पौधों से डोडे चोरी
Sarita
21 Feb 2025 10:14 AM IST

x
MP News: मालवा के नीमच और मंदसौर जिले में अफीम की फसल पर तस्करों की नजर है. नीमच जिले के देहपुर गांव में एक किसान के खेत में खड़े अफीम के पौधों से डोडे चोरी होने की घटना सामने आई है. रतनगढ़ पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. नारकोटिक्स विभाग ने देहपुर निवासी भेरूलाल पिता किशन गुर्जर को 10 आरी में अफीम की फसल बोने के लिए पट्टा जारी किया था. जिस पर इन दिनों लूनी-चिरनी का काम चल रहा है. 18 फरवरी को दिन में किसान अफीम के डोडों से अफीम निकालने के लिए चीरा लगाकर घर चला गया, रात को तस्कर करीब पांच आरी के क्षेत्र में जगह-जगह से डोडे तोड़कर ले गए|
बुधवार सुबह किसान भेरूलाल गुर्जर खेत पर पहुंचा तो पौधों से डोडे गायब मिले. पुलिस ने इस चोरी की घटना में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है. नीमच और मंदसौर जिले में करीब 7653 किसान इस साल अफीम की खेती कर रहे हैं. किसान दिन-रात अपने खेतों में डेरा जमाए हुए हैं, अगर उन्हें कहीं खाली खेत दिखता है तो तस्कर अफीम की डोडियां चुराने की वारदात को अंजाम दे देते हैं. इस साल की पहली वारदात रतनगढ़ थाना क्षेत्र के देहपुर गांव में हुई है. सुरक्षा के लिए कई किसानों ने अपने खेतों में सीसीटीवी कैमरे और हथियारबंद चौकियां भी लगा रखी हैं, फिर भी मौका मिलते ही वे चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं|
TagsMPखेतडोडेचोरी MPfieldpoppy podstheftजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





