- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: यमराज और...
मध्य प्रदेश
MP News: यमराज और चित्रगुप्त की वेशभूषा में सड़क पर उतरे पुलिसकर्मी
Sarita
23 Jan 2025 9:12 AM IST
MP News: घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर कस्बे में बुधवार को अचानक यमराज और चित्रगुप्त सड़क पर उतर आए। यमराज और चित्रगुप्त ने उन सभी लोगों को पकड़ा जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। यातायात पुलिस का यह नया प्रयास था जो शाहपुर पुलिस के सहयोग से किया गया। यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इसी प्रयास के बीच बुधवार को यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकारों ने साप्ताहिक बाजार में सड़कों पर घूमकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों को समझाइश दी।
यातायात प्रभारी गजेंद्र केन ने बताया कि साप्ताहिक बाजार के कारण बुधवार को शाहपुर में यातायात पुलिस बैतूल और शाहपुर पुलिस के सहयोग से हेलमेट न लगाने वाले दुपहिया वाहन चालकों, सीट बेल्ट न लगाने वाले चालकों और यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों को समझाइश दी गई और यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया। शाहपुर थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर प्रतीकात्मक यमराज और चित्रगुप्त का उद्देश्य इन दुर्घटनाओं को रोकना है, लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।
Next Story





