मध्य प्रदेश

MP News: पुलिस की सफलता, डबल मर्डर प्रकरण का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

Sarita
15 Oct 2025 9:16 AM IST
MP News:  पुलिस की सफलता,  डबल मर्डर प्रकरण का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
x
MP News : पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन और थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के फरार ₹10,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 07/08/2025 को सूचनाकर्ता प्रेमवती लोनिया, पत्नी सीताराम लोनिया, उम्र 50, निवासी ग्राम पटेहरा, थाना रामपुर नैकिन ने अपने पुत्रों शेर बहादुर लोनिया (उम्र 25) और कृष्णा लोनिया (उम्र 23) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच के दौरान दोनों युवकों के शव ग्राम बरदैला स्थित मधवल नदी में मृत पाए गए। पूछताछ और पंचनामा कार्यवाही के बाद, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) और 238(1) के तहत मामला दर्ज किया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी रवेन्द्र लोनिया, संजय बंसल, राजकुमार बंसल और राजू उर्फ ​​मोहन बंसल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एक अन्य आरोपी अनिल उर्फ ​​कैलाश उर्फ ​​कैला लोनिया निवासी पटेहरा फरार चल रहा था। इस फरार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।
लगातार निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से जानकारी मिली कि आरोपी राजकोट और सूरत (गुजरात) में छिपा हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को दिनांक 13/10/2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस मामले में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन, निरीक्षक सुधांशु तिवारी, एएसआई रजनीश सिंह, प्रधान आरक्षक केशव सिंह, आरक्षक शशिशेखर उपाध्याय (थाना रामपुर नैकिन) और साइबर सेल सीधी से आरक्षक प्रदीप मिश्रा और कृष्णमुरारी द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Next Story