मध्य प्रदेश

MP News: पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का मामला किया उजागर

Sarita
3 April 2025 12:54 PM IST
MP News: पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का मामला किया उजागर
x
MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले की अनुराधा गली में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का मामला उजागर किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि इस स्पा सेंटर की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है. इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई. सीएसपी गुना भरत नोटिया के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी विशेष टीम का गठन किया गया. सबसे पहले एक आरक्षक को सादे कपड़ों में ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर की गतिविधियों की पुष्टि के लिए भेजा गया|
जब उसकी सूचना पुख्ता हुई तो पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारकर सेंटर की जांच शुरू कर दी. छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के काउंटर पर एक युवती मिली, जिसने खुद को सेंटर की संचालिका बताया. जांच करने पर वहां एक अन्य युवती और दो युवक भी मौजूद मिले. पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अनुराग (32 वर्ष) निवासी टकनेरा रोड म्याना और अमन (19 वर्ष) निवासी म्याना बताया. मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।
इस मामले में चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन शामिल है। इस पुलिस कार्रवाई में सीएसपी भरत नोटिया, कोतवाली थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदौरिया, सब इंस्पेक्टर कुशल पाल, अंजली गुप्ता, माधवी सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल उमेश शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक तोमर, राहुल भदौरिया, कांस्टेबल जितेंद्र वर्मा, आदित्य सिंह कौरव, बबलेश धाकड़ और महिला कांस्टेबल प्रगति राजपूत समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
Next Story