मध्य प्रदेश

MP News: स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, संचालक फरार

Sarita
23 Feb 2025 7:23 AM IST
MP News: स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, संचालक फरार
x
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाग मंदिर के पास थाई स्पा सेंटर पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की तो पांच युवक और पांच युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले. पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गई, जहां पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त सेंटर में पिछले कई सालों से स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम चल रहा था. जहां डीएसपी हेड क्वार्टर गायत्री तिवारी और थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने स्टाफ के साथ जमोड़ी पुलिस के साथ छापेमारी की है|
छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है, वहीं आपको बता दें कि एक दिन पहले सीधी पुलिस ने सट्टे के बड़े कारोबार पर छापेमारी कर 14 लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी और हाल ही में यह पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, इन दिनों सीधी पुलिस एक्शन मोड में है और अब अवैध नशीली दवाओं और अन्य अनैतिक कार्यों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. उक्त कार्रवाई में डीएसपी हेड क्वार्टर डॉक्टर गायत्री तिवारी, उपनिरीक्षक, थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, आरक्षक सतीश तिवारी, एएसआई बीरभान साकेत, आरक्षक किरण मिश्रा, आरक्षक कीर्ति त्रिपाठी, चालक अशोक बहेलिया एवं सायबर सेल का स्टाफ मौजूद रहा।
Next Story