- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पुलिस ने किया...
मध्य प्रदेश
MP News: पुलिस ने किया हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
Sarita
21 March 2025 9:47 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना पुलिस ने ग्राम नहदौरा में हत्या की योजना बनाकर प्रयास करने वाली एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. महिला ने घरेलू विवाद के चलते चचेरे भाई से बदला लेने के लिए अपने साथी के साथ मिलकर साजिश रची थी. पुलिस के अनुसार चार दिन पहले थाना राजनगर क्षेत्र के ग्राम नहदौरा में एक व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था. घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था. पुलिस ने पीड़ित के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था. पुलिस ने संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटाई और तकनीकी साक्ष्य जुटाए और छतरपुर और पन्ना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जिससे घटना को अंजाम देने वाले दो संदिग्धों को पकड़कर उनसे बारीकी से पूछताछ की गई|
इस घटना के लिए पीड़ित की चचेरी बहन ने पारिवारिक विवाद के चलते बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रची थी. घटना को अंजाम देने वाले कलावती पुत्री हल्कू आदिवासी, दीपक यादव पिता जमुना यादव निवासी ग्राम देवरा भापतपुर थाना अजयगढ़ जिला पन्ना और सोनू उर्फ सुरेन्द्र पिता जय सिंह तोमर निवासी ग्राम शब्दुआ थाना अजयगढ़ जिला पन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन बरामद किया गया।
Next Story





