- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पुलिस ने अंधे...
मध्य प्रदेश
MP News: पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Sarita
16 Jun 2025 12:54 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश की हरदा पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. कल छीपाबड़ थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में मिले शव का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों ने मृतक से 5 लाख रुपए उधार लिए थे. कर्ज चुकाने से बचने के लिए उसे मूंग बेचने के लिए खेत पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर फेंक दिया ताकि इसे हादसे का रूप दिया जा सके|
पुलिस ने कुछ दिन पहले छीपाबड़ थाना क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस जांच में पता चला कि विनोद ने ग्राम हिवाला निवासी सुनील राजपूत को करीब 5 लाख रुपए उधार दिए थे और वह जमीन खरीदने के लिए लगातार पैसे मांग रहा था. लेकिन सुनील पैसे वापस नहीं कर पा रहा था. इसी वजह से उसने अपने मजदूरों के साथ मिलकर विनोद की हत्या की साजिश रची. 9 जून को दोपहर में आरोपी सुनील ने मृतक विनोद को मूंग खरीदने के बहाने खेत पर बुलाया. वहां पहले से ही पप्पू उर्फ प्रकाश कोरकू, उसकी पत्नी संगीता कोरकू, मुकेश कोरकू और गोविंदा कोरकू मौजूद थे।
बातचीत के दौरान मुकेश ने विनोद का तौलिया से गला घोंट दिया और बाकी ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। हत्या के बाद शव को पहले नदी के पास छिपाया गया। रात में मुकेश और उसके साले ने मृतक को कंधे पर उठाकर नदी पार कराया और करीब तीन किलोमीटर दूर नीमसराय-धनवाड़ा मार्ग पर फेंक दिया, ताकि यह हादसा लगे। लेकिन पुलिस को विनोद के गले पर चोट के निशान मिले, जिससे पुलिस का शक और बढ़ गया। गहन जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
TagsMPपुलिसअंधेकत्लखुलासाआरोपीगिरफ्तारMPPoliceBlindMurderDisclosedAccusedArrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





